बारिश में आती लगातार कमी।
इस वर्ष शीतकालीन वर्षा हो या अभी मानसून के आने से जून में होने वाली वर्षा हो दोनों में ही बहुत कमी दर्ज की गई है। शीतकाल में उत्तराखंड में तो बिल्कुल नगण्य मात्र में ही रही है वर्षा। वहीं जून में मानसून की बारिश देश भर में औसत से 40 प्रतिशत कम दर्ज की गई है। हालांकि इसका एक कारण अल नीनो का प्रभाव है लेकिन इसके अन्य कारणों को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। जैसे वृक्षों की संख्या का घटते जाना। वृक्ष वाष्पोत्सर्जन नामक प्रक्रिया द्वारा वर्षा उत्पन्न और नियंत्रित करते हैं। उनकी जड़ें मिट्टी से भूजल खींचकर उसे जलवाष्प के रूप में वायुमंडल में छोड़ती हैं। जैसे-जैसे यह नमी ऊपर उठती है, ठंडी होकर बादल बनाती है और वर्षा के रूप में वापस पृथ्वी पर गिरती है, जिससे एक निरंतर, स्व-संचालित स्थानीय और क्षेत्रीय जल चक्र बनता है। यही कारण है कि गर्मी में यह वाष्पोत्सर्जन की प्रकिया से मैदानों की अपेक्षा वृक्षों वाले पहाड़ी भागों में बादल अधिक बनते हैं फलस्वरूप वहां मैदानों की अपेक्षा बारिश भी अधिक होती है और बढ़ते बढ़ते यह अनियंत्रित होकर बाढ़, भूस्खलन, जलभराव, भू धसाव जैसी समस्याओं को जन्म देती है। बरसात में भी जिन स्थानों में पेड़ों की संख्या अधिक रहती है वहां वृक्षों की जड़ें वहां की मिट्टी को जकड़े रखती हैं फलस्वरूप वहां भूस्खलन, भू धसाव जैसी समस्याएं कम देखने को मिलती हैं। वृक्षों की आवश्यकता और महत्ता के बारे में जानते हुए भी हमारे अंजान बनने का परिणाम ही है जो हमें हर वर्ष नए नए पर्यावरण संकटों से दो चार होना पड़ता है। लेकिन उनसे सबक हम सही मायनों में कभी नहीं सीख पाते हैं। आखिर कब तक हम वर्तमान की नज़रंदाज़ी से भविष्य को जोखिम में डालते रहेंगे।
प्राची डिमरी
💯 True👍
ReplyDelete