कविता

शब्दों से होकर रूह तक उतर जाए,
भावनाओं के प्रवाह से हृदय भर जाए,
विचार मौन होकर शब्दों में रम जाए,
कविता के स्पर्श से
मन फिर से आनंदित हो जाए,

शब्दों के जादू का हमें भान हो जाए,
ऊर्जा की नव तरंगों का गान हो जाए,
चहक उठे बंद पड़े मृत गान,
थिरक उठे तन और मन,
शब्दों का मानो कुछ ऐसा प्रभाव हो जाए,

मौन शब्दों को एक नया भाव मिल जाए,
मन में दबी असंख्य बातों को आवाज मिल जाए,
शब्दों का पाठक से ऐसा
अद्भुत वार्तालाप हो जाए,
जब पाठक का कविता से तार जुड़ जाए..!

(Note: यह कविता काफ़ी पुरानी है 😁)
 


Comments

  1. तुम करो श्रृंगार ...अच्छी लगती हो,
    मगर अपने सपनों के पीछे भागती हुई तुम और अच्छी लगती हो।

    तुम करो नादानियां ...अच्छी लगती हो,
    मगर संघर्ष कर अपनी जिम्मेदारियां निभाती हुई तुम और अच्छी लगती हो।

    तुम झूमो गाओ... अच्छी लगती हो,
    मगर अपने ख्यालों को पन्नों पर उतारती हुई तुम और अच्छी लगती हो।

    तुम सबकी सुनती हो... अच्छी लगती हो,
    मगर जब अपने हक के लिए लड़ती हो तब और अच्छी लगती हो।

    अच्छी लगती हो तुम हर एक लिबाज़ में,
    तुम हर हाल में अच्छी लगती हो।

    कागज की गुड़िया हो तुम,
    या किसी नन्ही बच्ची का प्रतिबिम्ब

    हो तुम इन पाठकों की बिटिया भी,
    कभी बहिन तो कभी संगिनी,
    देवी की तरह नव रूप तुम्हारे
    झूठा गुस्सा दिखाकर झिड़क देती हो।
    तो बिल्कुल माँ जैसी लगती हो।

    तुम जो हो जैसी हो ...अच्छी लगती हो।

    Source - Internet.

    ReplyDelete
  2. बहुत सुंदर 🤗

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

वसंत ..!

क्या आप खुश हैं...?