कविता
शब्दों से होकर रूह तक उतर जाए, भावनाओं के प्रवाह से हृदय भर जाए, विचार मौन होकर शब्दों में रम जाए, कविता के स्पर्श से मन फिर से आनंदित हो जाए, शब्दों के जादू का हमें भान हो जाए, ऊर्जा की नव तरंगों का गान हो जाए, चहक उठे बंद पड़े मृत गान, थिरक उठे तन और मन, शब्दों का मानो कुछ ऐसा प्रभाव हो जाए, मौन शब्दों को एक नया भाव मिल जाए, मन में दबी असंख्य बातों को आवाज मिल जाए, शब्दों का पाठक से ऐसा अद्भुत वार्तालाप हो जाए, जब पाठक का कविता से तार जुड़ जाए..! (Note: यह कविता काफ़ी पुरानी है 😁)