Posts

Showing posts from March, 2026

क्या आप खुश हैं...?

हाल ही में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वेल बीइंग सेंटर द्वारा जारी वैश्विक प्रसन्नता सूचकांक में फिनलैंड ने लगातार नौवें बार प्रथम स्थान हासिल किया है और इसके बाद लगभग 7 वें 8 वें स्थान तक स्कैंडेवियन देश ही है यहां तक कि USA , ऑस्ट्रेलिया जैसे देश जहां तकनीक और सुविधाओं की कोई कमी नहीं है वो भी इसमें इन देशों से पीछे हैं। लेकिन जब बात करते हैं भारत की तो हमारा स्थान 147 देशों की सूची में 116 वाँ है यह कहीं न कहीं दयनीय स्थिति जैसी ही लगती है। भारत जो प्राचीन काल में खुशहाली , शांति और समृद्धि का प्रतीक रहा है उसकी स्थिति लगातार पिछड़ क्यों रही है। रिपोर्ट में भारत की इस स्थिति के तीन कारण बताये गए हैं। 1. भारत में आर्थिक असुरक्षा का बढ़ते जाना। 2. डिजिटल अकेलापन तथा 25 साल से कम उम्र के युवाओं में सबसे अधिक खुशी में गिरावट देखी गई है। और इसकी वजह उनके पास रोजगार की कमी नहीं बल्कि उनका अपने जीवन से असंतुष्ट होना है तथा दूसरों से जुड़ाव महसूस न होना जिसे दूर करने के लिए वे डिजिटल स्क्रीन की मदद लेते हैं और इस प्रकार वो डिजिटल अकेलापन के शिकार होते जाते है। 3. सामाजिक सहयोग ...