Random Thoughts
हम जिनको सम्पूर्ण मानते हैं,
कमी उन में भी होती है,
हम जिन्हें खुशमिजाज मानते है,
ग़म दिल में उनके भी छिपे होते हैं,
जो नहीं बताते बाते हर किसी से,
बातें कई उनके दिलों में भी छिपी होती है,
जो करते हैं सबकी मदद हर वक्त,
मदद के हाथ की जरूरत उनको भी होती है,
जो मुस्कुरा देते हैं हर बात पर,
दिल पर ज़ख्म उनके भी बहुत होते है,
जो देते नहीं पलट कर जवाब हर बार,
अंदर उनके भी बहुत बातें मौन होती हैं,
जिंदगी का मसला कुछ यूं ही है,
व्यक्ति की पहचान आसानी से कहां होती है..!
प्राची डिमरी
सुंदर विचार।
ReplyDelete