कविता
कविता करती है कम,
रूह के दर्द को
एक दवाई की तरह,
छू लेती है हृदय की
गहराइयों को
शब्दों की विशालता से,
रच डालती है
भावनाओं के नए गीत,
और थिरक उठता है तन मन,
झंकृत करती है
मन के मृत पड़े तारों को
सृजित होता जीवन में एक नया संगीत..!
प्राची डिमरी
Ture 💯☺️
ReplyDelete