"विरासत पर गर्व"(कविता)
"विरासत पर गर्व"
आदर्शों की धारा हैं तो
प्रेरणा का यह अद्वितीय स्त्रोत है,
वैभवशाली अतीत की गाथा,
और हमारे स्वर्णिम भविष्य की बाग डोर हैं,
खुद में अद्भुत हमारी संस्कृति की एक सुंदर झलक हैं,
सुंदरता से भरपूर हमारी विविधता की अनोखी चमक है,
इतिहास के शाक्ष्यो से सज्जित,
हमारी अमूल्य पहचान है यह,
जीवन्नता से भरी संस्कृति की खुद में ही मिसाल हैं यह,
एकता में अनेकता की अद्भुत मूर्त गवाह हैं
स्मारक, कलाएं और परंपराएं हमारी महान हैं
जान डालती इनमे हमारी सद्भावना,जनकल्याण की ।
वसुधैव कुटुंबकम्स, सर्वे भवन्तु सुखिन से ही तो पहचान है,
जीवंतता से भरी हमारी संस्कृति की खुद में बखान है,
ये ऐतिहासिक धरोहरें ही तो हमारी विशालता की पहचान हैं,
यूनेस्को में शामिल हैं जो ऐसी धरोहरें विख्यात हैं।
नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान,तो फूलों की घाटी खास हैं,
ऊर्जा और सकारात्मकता से समृद्ध विरासत पास है,
अजंता एलोरा, सांची का स्तूप,लालकिला न जाने किस किस की भरमार है,
ताज सा सुंदर वास्तुशिल्प यहां के हुनर की पहचान है।
विज्ञान, चिकित्सा या हो गणित हर क्षेत्र में महारत हासिल है,
आत्मनिर्भरता के पाठ की भी यही से प्रेरणा हासिल है,
शल्य सुश्रुत, रमन प्रभाव,मिसाइल मैन के आदर्श जहां विद्यमान है,
सदियों का ज्ञान योग यहां, विश्व के लिए रामबाण है।
मोटे अनाज और स्युंक्त परिवार जैसे विषयों से हम विख्यात हैं,
आर्यवर्त की विशालता की विरासतों से ही तो पहचान हैं,
यह हैं अमूल्य, यह हैं अक्षय, यह खुद में ही महान हैं,
फिर क्यों हम अपनी ही जड़ों से आखिर अब तक अनजान है।
क्यों जड़ों को छोड़ कर सीधे शिखर को तयार है,
क्यों अपने ही अतीत को हम करते नज़रअंदाज़ हैं,
यूं अपने ही लोकप्रमप्राओं से अनभिज्ञ सा होना,
अपनी लोककलाओं का हमको ज्ञान न होना।
काष्ठ कलाओं, मांगल गीतों,वाद्य यंत्रों का यूं ओझल होना,
अपने पूर्वजों के अनुभवों से यूं दूर दूर सा होना,
आधुनिक तो बन रहे हैं पर खुद से ही अंजान हैं,
हमारी सारी मुश्किलों का तोड़ इनके ही पास है।
इतिहास की सीखे तो भविष्य की नई राह भी इनके पास है,
यदि नए भारत का शंखनाथ विश्व में करना है ,
विकसित भारत का जय घोष का बिगुल यदि भरना है,
भारत की चिरंजीवी चेतना से सबको रूबरू करना है तो,
अपने इतिहास,अपनी संस्कृति, अपनी धरोहरों को अध्ययन हमको करना होगा,
जागरूकता बढ़ाकर इनका संरक्षण करना होगा,
अपने अतीत का आदर करके भविष्य की ओर बढ़ाना होगा,
इतिहास तो है ही हमारा महान, हमें भविष्य भी महान लिखना होगा..!
प्राची डिमरी
( नेहरू युवा केन्द्र उत्तराखंड द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में कविता लेखन प्रतियोगिता(22-23 सितंबर 2023) में प्रथम स्थान हासिल कविता।)
स्थान DIT University Dehradun
Nice 👍👍
ReplyDelete😊✨
DeleteYou have great writing skills ...keep it up ...go ahead 💫
ReplyDeleteवाह 👌😊
ReplyDeleteYour words, are your personality, and you have maintained them well 🙌👏💯
ReplyDeleteWaah ..😁 thank you
Delete