जहां गांव शहर में ना हो अंतर, नर नारी का ना हो कोई भेद, पर्यावरण का कर सम्मान जब, आगे बढ़ते जाए हम निरंतर.., जहां न हो भेदभाव, न हो कोई झूठ फरेब, शासन माने जनता के हित को सबसे सर्वश्रेष्ठ.., जहां ना शिक्षा का व्यापार हो, जहां ना हो किसी के हक पर वार, जहां न हो धर्म के नाम पर, मानव का मानव पर अत्याचार, जहां हो समता और न्याय का वास, एकता और भाईचारे का हो साथ, जहां मिले साफ हवा और नीला आसमान और न हो प्रकृति से कोई खिलवाड़, जहां न हो बस शब्दों में केवल, धरातल पर दिखे राम राज्य, जहां न हो बच्चों का शोषण न हो किसी युवा के सपनों पर वार, जहां न अन्न को कोई तरसे, न हो जल का बर्बाद, जहां न हो ग़रीब कोई, न हो स्वास्थ्य सुविधाओं पर मार, जहां हो समृद्धता की शक्ति, समग्र विकास का हो लक्ष्य, सतत् विकास की डोर पकड़े, निर्मित करें विकसित भारत महान। प्राची डिमरी
अति सुन्दर ✨🙌
ReplyDelete