तू है तो....!
तू है तो ये सारा जहान है,
तुझमें बसता पूरा आसमान है,
तू है फौलादी,
तू है उन्मादी,
तू खुद में ही मिशाल है,
तू है अग्नि की तपन,
तो तू खुद ही समंदर विशाल है,
तू है ब्रह्म
तू है महेश,
तू खुद ही शक्ति अपार है,
तू है धैर्य की लंबी रेखा,
तो तुझ से ही तेरी उड़ान है,
तू है खुद में छोटा सा दीपक
तो तू ही ऊर्जा का स्रोत अपार है
तू है शून्य,
तू है विशाल,
तू खुद में ही चमत्कार है,
तू है एक छोटा सा तारा
तो तू खुद में ही पूरा ब्रह्मांड,
तू है अद्वितीय,
तू है असंख्य,
तू खुद में ही महान है,
तू है तो ये सारा जहान है।
तू है तो ये सारा जहान है।
प्राची डिमरी
(खुद पर यकीन करें आप कर लेंगे..!)
👍 nice
ReplyDeleteThank you 😊
DeleteAmazing dear👌🌟
ReplyDelete