महिला नेतृत्व विकास(Women Led Development)

राह नव विकास की यदि बढ़ना है,
उत्थान के पथ पर यदि चलना है,
तो सोच को अपनी बदलना होगा,
रूढ़िवादिता की चंगुल से अब आगे बढ़ना होगा,
छोटी छोटी शुरूआतों को बड़ा रूप देना होगा,
अवसर की समानता देकर 
महिला नेतृत्व को बढ़ाना होगा,
घर गृहस्थी और कामकाज से ऊपर उठना होगा,
मानसिकता को अपनी अब बदलना होगा,
भेदभाव से दूर परिवर्तन की ओर बढ़ना होगा,
राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाना है तो नारी को आत्मनिर्भर बनाना होगा,
लैंगिगता के भेद से उपर हम सबको उठना होगा,
अपनी सोच का दायरा अब ऊंचा करना होगा,
राष्ट्र के उत्थान में नारी को भी आगे लाना होगा,
राष्ट्र को यदि विकसित करना है तो नारी को आगे बढ़ना होगा।

Prachi Dimri

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

लेखन का आनंद:डिजिटल युग में पत्रों का महत्व।

वसंत ..!

विकसित भारत