Posts

Showing posts from October, 2024

गणित और जिंदगी

       हर सवाल का उत्तर उसे हल करने से ही आता है, फिर हो गणित या जिंदगी यह प्रक्रम ऐसे ही चलता जाता है। शून्य से शुरू होकर, शून्य पे ही खत्म हो जाता है। गणित हो या जिंदगी हर बार कोई प्रमेय ही काम आता है। छोटी छोटी बातों की भी बड़ी महत्ता होती है, गणित और जिंदगी हमें यह हर बार सिखा देती है। बोडमास का सूत्र हो या हो पाईथागोरस का प्रमेय, अच्छाई का जोड़ करने से आनंदित हो जीवन शेष। चुनौतियां तो होती ही हैं जीवन रूपी वृत्त का केंद्र, मुस्कुराहट को त्रिज्या बनाकर, हासिल करे परिमाप विशेष। मुश्किलों के दशमलव को प्रयासों के गुणा-भाग से हटाते जाएंगे। गणित हो या जीवन समाधान की ओर हमेशा बढ़ते जाएंगे। जीवन और गणित मुझे दोनों एक से नज़र आते हैं। जीवन भी एक गणित ही है, यह समझ कर हम जीवन के और निकट आजाते हैं।

गांव

जब भी मैं गांव लौटती हूं, जुड़ जाती हूं फिर से अपनी जड़ों से.... दिख जाते हैं कई छिपे हुए  सपने माता पिता के आंखों में, सुनाई पड़ती हैं वो सारी अनकही बाते और ख्वाहिसे जिनको वे पूरा करना चाहते हैं, दिखते है वीराने होते गांव के सुंदर सुंदर घर, दिखते हैं सूखते हुए पेड़ और जलता हुआ जंगल, दिखाता है एक बदलता हुआ गांव शहर के वास्ते, दिखता है एक खाली होता गांव जो शहरों की ओर रूख़ कर चुका है, दिखती हैं बचपन की वो सारी मस्ती भरी शरारते, दिखते है वो सारे बचपन के यार जो ज़िन्दगी की जद्दोजहद में कहीं खो चुके हैं, दिखता है रेत की तरह फिसलता हुआ जीवन जो बदल रहा है हर क्षण हर पल....!

"विरासत पर गर्व"(कविता)

 "विरासत पर गर्व" आदर्शों की धारा हैं तो  प्रेरणा का यह अद्वितीय स्त्रोत है, वैभवशाली अतीत की गाथा,  और हमारे स्वर्णिम भविष्य की बाग डोर हैं,     खुद में अद्भुत हमारी संस्कृति की एक सुंदर झलक हैं, सुंदरता से भरपूर हमारी विविधता की अनोखी चमक है, इतिहास के शाक्ष्यो से सज्जित, हमारी अमूल्य पहचान है यह, जीवन्नता से भरी संस्कृति की खुद में ही मिसाल हैं यह, एकता में अनेकता की अद्भुत मूर्त गवाह हैं  स्मारक, कलाएं और परंपराएं हमारी महान हैं जान डालती इनमे हमारी सद्भावना,जनकल्याण की ।   वसुधैव कुटुंबकम्स, सर्वे भवन्तु सुखिन से ही तो पहचान है, जीवंतता से भरी हमारी संस्कृति की खुद में बखान है, ये ऐतिहासिक धरोहरें ही तो हमारी विशालता की पहचान हैं, यूनेस्को में शामिल हैं जो ऐसी धरोहरें विख्यात हैं। नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान,तो फूलों की घाटी खास हैं, ऊर्जा और सकारात्मकता से समृद्ध विरासत पास है, अजंता एलोरा, सांची का स्तूप,लालकिला न जाने किस किस की भरमार है, ताज सा सुंदर वास्तुशिल्प यहां के हुनर की पहचान है। विज्ञान, चिकित्सा या हो गणित हर क्षेत्र में महारत हा...