Posts

Showing posts from May, 2023

लघु यात्रा वृतांत : तुंगनाथ की यात्रा।

बात पिछले साल यानी नवंबर की है हमारी कक्षा के सभी छात्र छात्राओं ने अपने ही नजदीकी प्रकृति से जुड़े किसी स्थान घूमने का तय किया। यूं तो हमारा उत्तराखंड चारों ओर से ही प्रकृति से घिरा हुआ है किंतु यदि प्रकृति के साथ आध्यात्म का मिलन हो जाए तो शांति की प्राप्ति निश्चित ही है। इसी आध्यात्म की तलाश और दोस्तों के साथ हम सब भी निकल पड़े तुंगनाथ ।    सुबह 6 बजे निकले और कब वहां पहुंचे पता ही नहीं चला। वक्त ने मानों उस दिन हम से दुगनी रफ्तार से दौड़ लगाने की ठानी हो। बस की खूब मस्ती, गप्पबाजी, गीत संगीत का भरपूर आनंद उठाते हुए जब हम तुंगनाथ पहुंचे तो वहां की सर्द हवाओं ने मानो हमें हिमालय का अनुभव करा दिया हो।     वहां पहुंचते ही जैसे ही हम पैदल ट्रैक पर आगे बढ़ते गए एक अनोखे सुकून , प्रकृति की अनोखी छटा और बहुत सारे खूबसूरत नजारों से हम सभी अभिभूत थे। हम सभी वहां के हर एक खूबसूरत नज़ारे को बस तस्वीरों में कैद कर लेना चाहते थे ताकि जब भी उन तस्वीरों को देखें तो एक बार फिर प्रकृति की रूहानियत में विचरण कर आए। चलते चलते जब हम मंदिर प्रांगण में पहुंचे तो वहां की शांति और ऊ...

मदर्स डे

किसी भी व्यक्ति को ईश्वर द्वारा मिला एक अनमोल तोहफ़ा जीवन होता है और जिसका जरिया होती है मां । मां शब्द लिखने में जितना आसान है उसकी वास्तविकता और महत्व उतना ही विशाल और गहरा है। मनुष्य हो या कोई भी जीव हर किसी के जीवन में उसकी मां की सबसे बड़ी भूमिका होती है। मनुष्य के एक सामाजिक प्राणी होने के नाते हम अनेक रिश्तों और संबंधों से जुड़ जाते हैं किंतु मां और बच्चे का संबंध सदैव अद्वितीय ही रहता है। जो जुड़ाव और लगाव इस रिश्ते में होता है वह शायद ही किसी और के साथ होता है।    व्यक्ति जीवन के किसी भी पड़ाव या उम्र के किसी भी दौर पर पहुंच जाए मां का प्रेम हमेशा उसके लिए निश्छल ही बना रहता है। हमारे जीवन के शुरुआत से लेकर हमारी हर एक उपलब्धि में हमसे जुड़े सभी लोगों का महत्वपूर्ण योगदान होता है किंतु मां का योगदान फिर भी अन्य लोगों से सर्वोपरी है। मां का हमारे लिए खुद को भूल जाना। अपने जीवन से भी अग्रणी महत्व हमें देना। अपनी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हुए भी हमारी हर एक तमन्ना को पूरा करना। हमारे सपनों को पूरा करने के लिए अपने सपनों को पीछे छोड़ देना। मां का त्या...