Posts

Showing posts from July, 2023

थैंक यू.....!

थैंक यू यानी साधुवाद यह शब्द न जाने आजकल हम एक ही दिन में कितनी बार बोलते होंगे और किस किस से बोलते होंगे। लेकिन जो इसके असली हकदार होते हैं काश! हम कभी उन्हें भी बोल देते। घर हो या समाज जो लोग अपना काम बिना कहे ही कर देते हैं हम मानो उनकी कद्र करना ही भूल जाते हैं। उनकी महत्ता को ही अनदेखा कर देते हैं।      यदि समाज में ही देखे तो ऐसे अनेक लोग हैं जो यदि न होते तो हमारी जिंदगी अभी जितनी आसान हो गई है उतनी शायद ही कभी हो पाती । किंतु प्रश्न यह है की हम इस पर कितना सोच पाते हैं?      आज कल की ही बात ले लीजिए हम सभी जानते हैं की बरसात का दौर है हर तरफ बारिश और पानी का कहर जारी है, कहीं जल भराव तो कहीं भूस्खलन । यदि हमारे पहाड़ों की ही बात करें तो यातायात का बाधित होना हमारी सबसे प्रमुख समस्या बन जाती है सड़कों का टूटना या अवरूद्ध होना, गाड़ियों का लंबे लंबे कतारों में जाम में फंसे होना। यूं तो यह सब मौसम की देन, प्रकृति का कहर और हमारे ही कृत्यों का परिणाम है किंतु यदि इसी के दूसरे पहलू पर नज़र डाले तो सचमुच हृदय सहानुभूति की भावना से भर जाता है मन एक व...

महिला नेतृत्व विकास(Women Led Development)

राह नव विकास की यदि बढ़ना है, उत्थान के पथ पर यदि चलना है, तो सोच को अपनी बदलना होगा, रूढ़िवादिता की चंगुल से अब आगे बढ़ना होगा, छोटी छोटी शुरूआतों को बड़ा रूप देना होगा, अवसर की समानता देकर  महिला नेतृत्व को बढ़ाना होगा, घर गृहस्थी और कामकाज से ऊपर उठना होगा, मानसिकता को अपनी अब बदलना होगा, भेदभाव से दूर परिवर्तन की ओर बढ़ना होगा, राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाना है तो नारी को आत्मनिर्भर बनाना होगा, लैंगिगता के भेद से उपर हम सबको उठना होगा, अपनी सोच का दायरा अब ऊंचा करना होगा, राष्ट्र के उत्थान में नारी को भी आगे लाना होगा, राष्ट्र को यदि विकसित करना है तो नारी को आगे बढ़ना होगा। Prachi Dimri